DNN सोलन
जिला के धर्मपुर थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार डाली और इसके कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 5 बजे मिली। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना नगाली के नजदीक हुई।















