WATCH VIDEO मातृत्व दिवस पर मंच पर थरकी माताएं

Himachal News Politics Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
विश्वास पब्लिक स्कूल में मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर मातृत्व व मां के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सुबोध नेगी, मिष्ठी, दीक्षा, अनिरुद्ध, तनिष्का, एंजल, सानवी ने मां का महत्व बताया और मां के विषय में कविताएं प्रस्तुत की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों की माताओं ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीतिका दत्ता ने मां के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर माताओं ने भरपूर नृत्य व कविताएं प्रस्तुत करके कार्यक्रम का आनंद उठाया।

WATCH VIDEO

News Archives

Latest News