वीरभद्र बोले आया राम गया राम न बनके पका राम बने

Himachal News Politics Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)
देश को एकता के सूत्र में बांधे रखना, प्रजातंत्र को कायम रखना और जनता के हितों की रक्षा के लिये पार्टी द्वारा बनाय गये कार्यक्रमो को ईमानदारी से लागू करना यही कांग्रेस पार्टी के संस्कार है। कॉग्रेस पार्टी एक बहती गंगा है, इसलिये इसमें डुबकी भरो और अपना जीवन धन्य करो यह बात हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सराहां में आयोजित एक चुनावी रैली में कही। उन्होंने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि में आरएसएस के खिलाफ नही हूँ, पर आरएसएस वालो को भी देश को जात पात , धर्म के नाम पर बाटने की राजनीति न करके अपनी हद (खलड़ी ) में रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल देव भूमि है। यहां के लोग सीधेसाधे हैं खेती करते है मेले त्योहारों को मनाते हैं समाज मे प्यार मोहबत से रहते हैं हमे हिमाचल को ऐसे ही रखना है। भौतिक रूप से हम चाहे कितने ही आगे निकल जाएं हमे अपनी संस्कृति को नही भूलना है। शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत ही सुलझे हुए व परिपक्व व ईमानदार छवि के नेता हैं जो प्रदेश व देश की राजनीति से भलीभांति परिचित हैं। इस लिए हमे ऐसे पायेदार व्यक्ति को चुनना चाहिए जो लोहे के खम्भे की तरह मजबूत हों विरोधी दल के प्रत्याशी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो पार्टी जात पात व धर्म पर चुनाव लड़ते हैं वो कच्चे घड़े के बने होते हैं जो अक्सर टूट जाते हैं। उन्होंने लोगो को कहा कि कांग्रेस देश को बनाने वाली पार्टी है जिसे हमे मजबूत बनाना है हिमाचल के लोगों ने शुरू से ही कांग्रेस को भारी समर्थन दिया है उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि हमे हवा के झोंके के साथ नही बहना है हमें आया राम गया राम न बनके पका राम बनके पार्टी के साथ खड़े रहना है।

News Archives

Latest News