SOLAN CONGRESS के 12 स्टार प्रचारक चर्चा में, शांडिल के आग्रह पर पार्टी ने दी विशेष जिम्मेवारी

Politics Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोलन जिला के 12 कांग्रेसी नेताओं की ड्यूटी चुनावों में विशेषतौर पर लगाने के कारण कांग्रेस उथल-पुथल मची हुई है। यह कांग्रेसी इन दिनों खासी चर्चा में है। चर्चा यह है कि प्रदेश कांगे्रस कमेटी की नजर में यह कांग्रेसी स्टार प्रचार है या फिर इन पर पार्टी का शक है। इसलिए केवल 12 लोगों को ही विशेष पत्र जारी करके कुछ बूथों में लीड दिलवाने के लिए तैनात किया गया है। अहत बात यह है कि इन कांग्रेसियों की विशेष बूथों पर ड्यूटी लगाने की सिफारिश भी कांग्रेस के शिमला सीट से प्रत्याशी धनीराम शांडिल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से की है। ऐसे में अन्य कांग्रेसियों के बीच खलबली मची हुई है कि आखिर इन कांग्रेसियों में ऐसी क्या खास बात है, जो उनमें नहीं है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के सोलन दौरे के दौरान एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि यह पार्टी के स्टार प्रचारक है और इन 12 कांग्रेसियों का प्रभारी पूरे निर्वाचन क्षेत्र में इसलिए इन्हें कुछ विशेष क्षेत्रों की जिम्मेवारी भी सौंपी गई।

DNN DIGITAL TV अंधेरे में कैसे रास्ता तय करें लोग नहीं जल रही सोलन के इस इलाके में स्ट्रीट लाइटें

WATCH VIDEO

News Archives

Latest News