DNN सोलन
चिट्टा तस्करों व सेवन करने वालों के खिलाफ सोलन पुलिस की मुहिम जारी है। इसी के तहत पुलिस ने 11.45 ग्राम चिट्टे के साथ 1 युवक को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान अमित कुमार के तौर पर हुई है। जोकि यहां पर किराए के मकान में रहता था और चिट्टा बेचने व खरीदने का अवैध धंधा करता है। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ धारा 18 मादक पदार्थ व स्वापक औषधि अधिनियम में पंजीकृत करके कार्रवाई शुरू कर दी है।















