राशिफल: मानसिक परेशानी दिन भर करेगी परेशान

Religious Sirmaur

🌹भारतीय पंचांग 12अप्रैल2019🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5121
विक्रमी संवत –2076 परिधावी नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1941
अयन– उत्तरायण
ऋतु–शिशिर ऋतु
सौरमास-चैत्र
प्रविष्ठा-29गते
चान्द्रमास-चैत्र
पक्ष — शुक्लपक्ष .
वार-शुक्रवार
तिथि -सप्तमी तिथि13:31
नक्षत्र- आर्द्रानक्षत्र्9:53
योग-्अतिगण्डयोग13:21तक
करण-वाणिज्यनामकरण
सूर्योदय –06:7
सूर्यास्त —18:50पर
सूर्य राशि -मीन
चंद्र राशि – मिथुनराशि
राहुकाल-10:30से12:0तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
आज का मेष राशिफल, 12 अप्रैल 2019
मेष राशि के लोग आज लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. वाणी पर संयम बरतें. अपने साथी या अन्य किसी व्यक्ति से बहस में न उलझें रिश्ते खराब हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.

आज का वृष राशिफल, 12 अप्रैल 2019
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. नौकरी और व्यापार में सफलता के मौके मिल सकते हैं, लेकिन उसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी. साथ ही अपने किसी खास से बहस करने पर संबंधों में खटास हो सकती है.

आज का मिथुन राशिफल, 12 अप्रैल 2019
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन सावधानी बरतें नहीं तो धोखा भी खा सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. रिश्तेदारों से कोई खुश खबरी मिल सकती है।

आज का कर्क राशिफल, 12 अप्रैल 2019
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला होगा. बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं. व्यापार में अतिरिक्त लाभ के भी योग बन रहे हैं. नौकरी पेशा वाले लोगों को अपने कार्य को सिद्ध करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी. परिवार और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा.

आज का सिंह राशिफल, 12 अप्रैल 2019
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आपके काम को सराहा जाएगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे परिवार में खुशियां बढ़ेंगी.

आज का कन्या राशिफल, 12 अप्रैल 2019
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. धन की वृद्धि के लिए नए अवसर मिलेंगे. आज जमीन के सौदे लाभकारी रहेंगे. पूरा दिन व्यस्तता में गुजरेगा, थकान होने से सेहत पर असर पड़ सकता है.

आज का तुला राशिफल, 12 अप्रैल 2019
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर कोई अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार में लाभ के सौदे होंगे. आमदनी बढ़ेगा. पूरे दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है. सेहत का ख्याल रखें.

आज का वृश्चिक राशिफल, 12 अप्रैल 2019
वृश्चिक राशि के लोगं के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. व्यापार में अतिरिक्त लाभ होगा लेकिन खर्च में भी बढ़ोतरी होगी. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. वाणी पर संयम बरतें.

आज का धनु राशिफल, 12 अप्रैल 2019
धनु राशि वालों को आज अपनों से धोखा मिल सकता है, संभलकर कदम उठाएं. खर्च में बढ़ोतरी होगी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से चिंतित रहेंगे. ईश्वर की आरधाना में समय बिताएं, मानसिक शांति मिलेगी.

आज का मकर राशिफल, 12 अप्रैल 2019
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. वाणी पर संयम बरतें, किसी से फालतू विवाद में न उलझें. व्यापार में ज्यादा मेहनत होगी जिसका लाभ भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों के काम की सराहना होगी।

आज का कुंभ राशिफल, 12 अप्रैल 2019
कुंभ राशि के लोगों को आज पुराने कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं. व्यापार में थोड़ी परेशानी आ सकती है, संयम बरतें और किसी की सलाह न लें। शारीरिक थकान के कारण सेहत में गिरावट आएगी।

आज का मीन राशिफल, 12 अप्रैल 2019
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. व्यापार में अतिरिक्त लाभ मिलेगा. नए निवेश की संभावना भी बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य आर.एस.शर्मा ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्क सूत्र 94184 96281

News Archives

Latest News