रामशहर क्षेत्र में चलती कार में लगी आग, मंडी जिला में भी चलते ट्रक में आग

Crime Mandi Solan

DNN रामशहर/ मंडी

चलते वाहनों में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही है। मंगलवार को जिला के रामशहर क्षेत्र में एक कार में आग लग गई। यह कार अशोक ठाकुर की थी और घटना के समय उसे उसका बेटा विक्रम चला रहा था। नालागढ़ से फायरा ब्रिगेड के वाहनके मौके पर पहुंचने के बाद कार में लगी आग को बुझाया गया। फायर अधिकारी वीरसहाय कौंडल के अनुसार यह कार विक्रम ठाकुर निवासी नालागढ़ की थी और रामशहर से 2 किलो मीटर पीछे यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि विभाग को घटना की सूचना 12:20 पर मिली। जिसके बाद तुरंत आग बुझाने के लिए टीमें रवाना हुई। उन्होंने बताया आग से करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। वहीं दूसरी ओर मंडी जिला में भी एक चलते ट्रक में आग लग गई। जिसे बुझाने का कार्य चला हुआ है।

News Archives

Latest News