सोलन में आखिर सिखो ने क्यों कराया पूरा THEATRE बुक… पढ़िए पूरी खबर

Entertainment Solan

DNN सोलन (श्वेता)

सोलन में सिख सांगत द्वारा फिल्म केसरी देखी गई। यह फिल्म भारत की अब तक लड़ी गई सबसे भयानक लड़ाइयों में से एक की सच्ची कहानी बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। इस फिल्म को देखने के लिए सिख सांगत ने पूरा थिएटर बुक किया व सर्व साँझी गुरमत प्रचार कमेटी द्वारा सिख संगत को यह फिल्म निशुल्क दिखाई गई। यह फिल्म सिख इतिहास से जुडी हैं व फिल्म केसरी को दिखने के पीछे कमेटी का मुख्या उद्देश्य लोगो को सिख इतिहास के बारे में बताना था। सर्व साँझी गुरमत प्रचार कमेटी के चैयरमेन तलविंदर सिंह सबरवाल ने बताया की सिख गुरुओ ने देश व कॉम की खातिर अपनी व अपने परिवार की कुर्बानिया दी थी। व उन्होनें फिल्म केसरी के बारें में जानकारी देते हुए बताया की फिल्म केसरी सिख वीरता और गौरव का प्रतीक हैं व उन्होंने कहा की केसरी फिल्म देख के सभी के अंदर देश प्रेम का जज्बा जागृत होता है। उन्होंने कहा की जब भी देश में किसी भी तरह का संकट आता है तो सभी एकजुट होकर उसके समाधान करने के लिए तैयार होते हैं। व साथ ही उन्होंने कहा की आज के समय में भी देश सेवा के लिए हर सिख का परिवार अपनी जान तक देने को तैयार है।

News Archives

Latest News