रात को SOLAN रेलवे स्टेशन पर मिली लड़कियां, जांंच में हुआ ये खुलासा

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन रेलवे स्टेशन के नजदीक 2 लड़कियां एक घर में घूस गई। जिसे परिवार के सदस्यों में खलबली मच गई। घर के सदस्यों ने लड़कियों से जब पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी दी कि वे रात को सोने के लिए कमरा तलाश रही थी और इसी दौरान यहां पहुंच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद महिला थाना की टीम मौके पर पहुंची और लड़कियों को अपने साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने लड़कियों से जब पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वे घर से भाग कर आई है। सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लड़कियां सरकाघाट से गायब हुई थी। यहां पर यह ठहरने के लिए कमरा ढूंढ रही थी। इस दौरान कमरा ढूंढते हुए ये रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और घर में चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद इनके अभिभावकों से संपर्क किया, तो पता चला कि लड़कियों के गुमशुदगी की रिपोर्ट सरकाघाट पुलिस में दर्ज करवाई कई है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को सरकाघाट पुलिस के हवाले कर दिया।

News Archives

Latest News