DELHI में ये कनेक्शन HIMACHAL के लिए बना चिंता का विषय

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस द्वारा चिट्टे के साथ पकड़े जा रहे लोगों से पूछताछ के बाद जो खुलासे हो रहे हैं, उससे यह साफ होता जा रहा है कि प्रदेश में चिट्टे के जाल को फैलाने में विदेशी नागरिकों का सबसे बड़ा हाथ है। सोलन पुलिस नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं और इस अभियान में पुलिस को सफलता मिल रही है। वहीं पकड़े जा रहे लोगों से पूछताछ व निकाली जा रही उनकी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस अब तक सोलन जिला के विभिन्न मामलों में 4 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। अहम बात यह है कि दिल्ली में रहने वाले यह नाइजीरियन हिमाचल प्रदेश में हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं और पूछताछ के बाद पुलिस इनके दिल्ली स्थित ठिकानों से लगातार हेरोइन बरामद कर रही है। कुछ दिनों पहले धर्मपुर में पकड़े गए एक अध्यापक की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था। जिस से पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर फिर दिल्ली गई और उसके आवास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की। इससे यह साफ होता जा रहा है कि विदेश से देश में आए लोग नशे की तस्करी जैसे कार्यों में संलिप्त है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाइजीरियन की निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में उसके कमरे से 51.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

News Archives

Latest News