DC सोलन का सहायक निर्वाचन अधिकारियों व मास्टर ट्रेनरों को निर्देश

Others Solan
DNN सोलन
लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर सोलन जिला के सहायक निर्वाचन अधिकारियों,  तहसीलदारों और अन्य मास्टर ट्रेनरों  के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि यह एक दिवसीय कार्यशाला 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।  कार्यशाला के दौरान इन अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा निर्वहन किए जाने वाले विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप चुनावी प्रबंधों को अमलीजामा पहनाया जा सके। 

News Archives

Latest News