BJP के 15 लाख देने के वायदे जैसा जुमला नहीं कांग्रेस का घोषणा पत्र

Politics Solan

DNN सोलन

कांग्रेस का घोषणा पत्र पिछले चुनावों में भाजपा द्वारा किए गए 15 लाख रुपए देने के वायदे की तरह जुमला नहीं है। इसे लोगों की राय लेने के बाद तैयार किया गया है। यह बात कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमन सेठी व सोलन जिला कांग्रेस के महासचिव रोहित शर्मा ने कहीं। सोलन में संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र विभिन्न लोगों से राय लेने के बाद ही तैयार किया गया और यह घोषणा पत्र देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र पिछले चुनावों में भाजपा द्वारा 15 लाख रुपए देने व काले धन लाने वाले जुमला नहीं है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र देश के करोड़ों लोगों की आवाज है और इससे न केवल युवा बल्कि महिलाओं, व्यापारियों, उद्योगपतियों व अन्य सभी का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र को बनाने से पहले 121 परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम देश के 24 प्रदेशों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 60 स्थानों पर आयोजित हुए। वहीं 53 कार्यक्रम किसानों, उद्योगपतियों, महिलाओं, वकीलों के साथ आयोजित हुए। इस घोषणा पत्र को लोगों के परामर्श व बुद्धिजीवी वर्ग के गहन शोध के बाद तैयार किया गया है। सेठी ने कहा कि राहुल गांधी ने विस चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा किया था और इस घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी पूरा किया जाएगा।

News Archives

Latest News