चोरी के मामले में दो गिरफ्तार अलग-अलग घटनाओं को दिया था अंजाम

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन पुलिस ने चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर के मोहन पार्क व राबोंन के नजदीक हुई चोरी के मामले में यह गिरफ्तारियां हुई है।एएसपी शिव कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक मकैनिक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन से म्यूजिक सिस्टम चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि मोहन पार्क के नजदीक एक कोरियर के कार्यालय से लैपटॉप सहित अन्य चीजें चुराने के मामले में भी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस उन्हें अदालत में पेश करेगी और पुलिस रिमांड हासिल करेगी। 

News Archives

Latest News