सुरेश कश्यप बोले जिस कार्य के लिए शीर्ष नेतृत्व ने चुना है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा

Himachal News Politics Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश)

पच्छाद के विधायक व शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कशयप लोस का टिकट मिलने के बाद रविवार को सराहां पहुंचे । यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने  केंद्र व प्रदेश सरकार का कशयप जैसे व्यक्तिव वाले नेता का चुनाव करने पर धन्यवाद प्रकट किया है। इस मौके पर सुरेश कशयप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त हाथों में सौंपना है ताके आने वाली पीढ़ियाँ सशक्त,समृद्ध,व विकासशील भारत में अपने आपको सुरक्षित व गौरवान्वित महसूस कर सकें। कशयप ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया व कहा कि जिस कार्य के लिए उन्हें शीर्ष नेतृत्व ने चुना है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर किसान विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, अनूप शर्मा, नरेंद्र गोसाई, मयंक गोयल, सुरेश कुमार, सुशील शर्मा के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे।

News Archives

Latest News