BJP ने घोषित किए प्रत्याशी, वीरेंद्र कश्यप का टिकट कटा, सुरेश कश्यप को दिया

Politics Shimla

DNN शिमला
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप का टिकट कट गया है। उनके स्थान पर सिरमौर के पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को भाजपा ने टिकट दिया है। गौर रहे कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वीरेंद्र कश्यप का टिकट काटने की वकालत स्वयं भाजपाई ही कर रहे थे।जबकि हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से किशन कपूर व मंडी से राम स्वरूप शर्मा को टिकट दिया गया है। टिकट की इस घोषणा के साथ ही भाजपा का आगामी समय में चुनाव प्रचार और तेज होगा। वहीं अभी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय नहीं किए है।

News Archives

Latest News