DNN मनाली (रेनुका)
मनाली रोहतांग मार्ग के नेहरुकुण्ड में भारी भूस्खलन होने से पलचान पंचायत के 5 गांव का सम्पर्क कट गया है। लगभग 100 मीटर पहाड़ी खिसक कर नीचे आ गई है। इस मार्ग के बन्द हो जाने से सैलानियो की भी दिक्कते बढ गई है। इस प्वायंट पर पिछले 3 साल से मलबा व पत्थर गिर रहे है। बीआरओ द्वारा इस प्वायंट को नजरअंदाज करने से ग्रामीणों में बीआरओ के प्रति भारी रोष है। इस भूस्खलन से ग्रामीणों सहित बीआरओ की भी दिक्कते बढ़ी है। एक ओर बीआरओ रोहतांग बहाली में पहले ही लेट हो गया है वही दूसरी ओर भारी भूस्खलन होने से बीआरओ की परेशानिया बढ़ी है।
नेहरुकुण्ड से कुलंग तक 2 किमी सफर जोखिम भरा हो गया है। इससे पहले इस स्थान पर भारी हिमखण्ड भी गिरे है। ग्रामीण चन्द्रू, रवि, कमलेश, रुप चन्द व राम लाल ने बताया की शाम 4 बजे भारी भूस्खलन होने से मनाली पलचान मार्ग बन्द हो गया है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन से सैलानियो सहित कुलंग, पलचान, रुआड, कोठी व सलनग के ग्रामीणों की दिक्कते बढ़ी है।
एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने बताया कि बीआरओ को सड़क बहाली के निर्देश दे दिए गए है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सड़क को बहाल करवा दिया जाएगा। एसडीएम ने लोगो से आग्रह किया कि हालात सामान्य होने तक नेहरुकुण्ड से बाया बरुआ पलचान मार्ग का रुख करें।
