DNN सोलन
भाजपा सरकार द्वारा पिछली बार चुनावों से पहले किए गए झूठे वायदे को जनता को याद करवाया जाएगा। कांग्रेस जनचेतना रैली के दौरान जनता से यह सवाल करेगी कि कितने लोगों के खाते में 15 लाख रुपए आए है। 100 दिनों में काला धन वापिस क्यों नहीं आया। 2 करोड़ नौकरियां कहां गई। जम्मू कश्मीर से धारा 307 क्यों नही हटी। यह कुछ ऐसे मुद्दे होंगे जिन्हें कांग्रेस 12 मार्च से हिमाचल में शुरू हो रही जनचेतना रैली के दौरान जनता को याद दिलवाएगी। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश चौहान ने कहीं। सोलन में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया पैनलिस्ट कुल राकेश पंत, जग मोहन मल्होत्रा, अमन सेठी, विधायक धनीराम शांडिल, मोहन मेहता, सरदार सिंह, मुकेश शर्मा, अंकुश सूद सहित अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि 12 हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जनचेतना रैली निकालेगी। यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों में जन समूह को जागरूक किया जाएगा कि किसी प्रकार से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों को झूठे सपने दिखाए है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान भाजपा द्वारा सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाने का वायदा भी पूरा नहीं कर सकी।















