आज बेटों से 10 कदम आगे हैं बेटियां: कश्यप

Solan Sports
 
DNN सोलन
 नेहरू युवा केंद्र सोलन ने ओच्छघाट स्थित मुरारी लाल मैमोरियल नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां बेटों से 10 कदम आगे निकल गई है। 

इंटरनेशनल एथलीट कल्पना परमार व वुमन हॉकी टीम की सदस्यों को किया सम्मानित

 इस मौके पर मुख्यातिथि सांसद वीरेंद्र कश्यप ने सोलन की इंटरनेशनल एथलीट कल्पना परमार को सम्मानित किया। कल्पना परमार ने हॉल ही में देहरादून में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स में  तीन पदक जीतकर सोलन का नाम रोशन किया है। इसके अलावा मुख्यातिथि देहरादून में नेशनल मास्टर में 50 प्लस आयुवर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली हिमाचल टीम को सम्मानित किया। इसमें टीम मैनेजर कम प्लेयर शीला कौशल, टीम कैप्टन ऊषा शर्मा, मीनू वाम, कमलेश, कांता कटोच, मंजू रघुवंशी, मीनू बहल, अल्का, कृष्णा, माया, राम प्यारी, सविता शर्मा, रेखा, बीना, सुनैना को सम्मानित किया। इसके अलावा सिल्वर मेडल विजेता 30 प्लस टीम की सदस्य मीना आनंद, अनिता, वंदना, शालिनी, रानी, डिंपल, सिम्मी, अल्का, भारती, निर्मला, निधि अंजना को भी सम्मानित किया। महिला दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता रही नर्सिंग कॉलेज की छात्रा कुंसाग अंगमो और रनरअप रहे प्रियंका व तृप्ता को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
इन्होंने भी रखे अपने विचार
 
 

News Archives

Latest News