ग्रामीणों ने बीडीओ आनी को सौंपा माँग पत्र 

Kullu Others
DNN आनी (चमन शर्मा )
शुक्रवार को आनी खण्ड की ग्राम पंचायत कमांद ने मनरेगा योजना के तहत अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी आनी हरि सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में रोज़गार उपलब्ध करवाने ,एक वितीय वर्ष में प्रति परिवार 120 दिनों के रोज़गार की माँग शामिल है । खंड विकास अधिकारी हरि सिंह ठाकुर ने मनरेगा मजदूरों की दिक्कतों को समझते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से कार्यवाई का आश्वासन दिया है । मजदूरों की मांग थी कि वित्तीय वर्ष  2018-19 की मनरेगा शैल्फ के कार्य अभी भी पूरे नहीं हुए हैं अतः उन्हें पूरा किया जाए । कार्य के लिए किए गए आवेदन की रसीद दी जाए । इन मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी हरि सिंह ठाकुर ने तुरंत प्रभाव से ठोस कदम लेने की बात कही । इस अवसर पर जिला परिषद लोकेन्द्र कुमार,उप प्रधान रमेश ,जगदीश, टेकचंद, करमचंद,श्यामदास, मनोरमा देवी,सीमा, नंद लाल समेत चलोहण गाँव के लोगों ने भाग लिया।

News Archives

Latest News