DNN आनी
आनी से लढागी तक चलने वाली बस रुट को आगे तराला तक बढ़ाया गया है । यह बस दोपहर 2:15 मिनट पर आनी से लढागी तक चलती थी। जिससे गाँव बनास, तराला, निचला तराला, कतमोरकांडा के ग्रामीण यहाँ से आगे पैदल चलने को मजबूर होते थे। इस बस रूट को तराला तक बढ़ाने के लिए क्रन्तिकारी युवक मंडल तराला का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर गुर्वचन से मिला । आरएमओ रामपुर ने युवा मंडल तराला को पांच दिन का समय दिया था। वीरवार को आनी से तराला तक बस को सुचारू रूप चलाया गया। यह बस आनी से 1:45 बजे चलेगी । युवा मंडल तराला ,महिला मंडल तराला व समस्त ग्रामीणों ने आरएमओ रामपुर व सब बस डिपो आनी के प्रभारी का आभार व्यक्त किया है और फूलमालाओं के साथ यहाँ पहुंचने पर चालक,परिचालक का स्वागत किया गया ।















