1.27 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

Kangra Others
DNN धर्मशाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गुरदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सघन पल्स पोलियो अभियान 10 मार्च को मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जिला कांगड़ा में में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के 1 लाख 26 हजार 672 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 
उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को 28 मार्च, 2014 को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र मिल चुका है, फिर भी झुग्गी झोंपड़ियों आदि में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि दोबारा देश में कोई पोलियो का मामला न आए। जिला में 1070 बूथों पर पल्स पोलियो दवा पिलाई जाएगी। इसके साथ 27 ट्रांजिट प्वाईंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गर झोंपड़ी, ईंट के भट्ठे, भवन निर्माण स्थल पर पोलियों बूथ लगाए जांएगे। जिनमे पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 4280 टीम के सदस्य तथा 213 सुपरवाईजर तैनात किए गए हैं।
   
    उन्होंने बताया कि टीकाकरण के सभी सदस्य 10 मार्च रविवार के दिन बूथ वपर दवाई पिलाएंगे और 11 और 12 मार्च को घर-घर जा कर 10 मार्च को किये गये कार्य का मूल्याकंन करेंगे। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने 0 से 5 साल के बच्चों को 10 मार्च रविवार के दिन नजदीकी पोलियो बूथ में जा कर दो बून्द पोलियो की अवश्य पिलाएं।

News Archives

Latest News