DNN मंडी
प्रदेश को प्रगति की राह पर गतिमान बनाने में युवा वर्ग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है युवाओं की उर्जा को सही दिशा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार खेल स्टेडियमों तथा खेल मैदानों के निर्माण पर 26 करोड़ की राशि व्यय कर रही है। यह जानकारी सुन्दरनगर के स्थानीय विधायक राकेश जमवाल ने आज राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुन्दरनगर सुन्दरनगर में 24 वी अंतर बहुतकनीकी एथलैटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है।
शिक्षा व खेलों में समान रूप से भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वागिण विकास होता है। उन्होंन छात्रों से आहवान किया कि खेलकूद नियमों का पालन करते हुए यहां आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना उत्र्कष्ट प्रदर्षन करें। उन्होंने कहा कि खेलें समाज का अभिन्न अंग हैं प्राचीन काल से ही समाज में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खिलाडी खेलों को अपने कैरियर के रूप में भी अपनाकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य नीरज उप्पल ने मुख्यतिथि का स्वागत करत हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 पाॅलीटैक्निक संस्थानों के लगभग 550 छात्र छात्राएं भाग ले रहे हैं ।















