DNN सोलन
बारिश के दौरान बाईपास पर गश्त कर रही शहर पुलिस की टीम को जब चाय पीने की इच्छा जागी तो उन्होंने पुलिस वाहन को सब्जी मंडी के नजदीक पार्क करके कैंटीन का रुख किया। पुलिस कर्मचारी इससे पहले की चाय का ऑडर देते वहां पर पुलिस टीम पहुंचते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने देखा कि एक टेबल पर 5 लोग बैठकर जुआ खेल रहे है। जिन्हें पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया। सोलन पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शहर पुलिस की टीम बाईपास पर गश्त कर रही थी। तेज बारिश होने पर पुलिस की टीम चाय पीने के लिए वाहन को पार्क करके सब्जी मंडी की कैंटीन में गई। जैसे ही पुलिस ने कैंटीन में प्रवेश किया, तो देखा कि यहां के टेबल पर 5 व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपयों को दांव पर लगा कर जुआ खेल रहे है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नरेंद्र मेहता निवासी शामती सोलन, अमित डोगरा निवासी सपरून, बलवीर निवासी चौपाल, रूप लाल निवासी बिलासपुर, हेमन्त कुमार निवासी माल रोड को जुआ खेलते हुए पकड़ा और इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की।















