सड़कों-पुलों के सुधार पर खर्चे जा रहे 564 करोड़: रामस्वरूप शर्मा

Mandi Politics

DNN जोगिन्द्रनगर

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सडकों के सुधार और विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। केन्द्रीय सड़क निधि योजना के तहत प्रदेश में 10 सडकों के सुधार व विस्तार तथा 16 पुलों के लिए 564 करोड रुपए खर्चे जा रहे हैं। वे रविवार को जोगिन्द्रनगर विधान सभा क्षेत्र के तहत तीन सड़कों भडयाड़-धनैतर, भटेड़-त्रामट और सूजा-भजराला के सुधार कार्य का भूमि पूजन करने के उपरान्त मटरू में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके विधायक प्रकाश राणा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि इन तीन सडकों के सुधार पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत लगभग 6 करोड रुपए व्यय किए जाएंगे। उन्होंने मटरू में दो लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया और रास्तों के निर्माण के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्हांेने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ करने को प्रयासरत है। स्वास्थ्य, सडक निर्माण, पेयजल योजनाओं, सिंचाई योजनाओं के निर्माण व जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सडकें इस प्रदेश के लोगों की भाग्य रेखाएं। सड़कों के सुधार और विस्तार पर जोर दिया गया है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने सांसद रामस्वरूप शर्मा का स्वागत करते हुए जोगिंद्र नगर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं।उन्होंने मटरू में पुलीके निर्माझा के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

News Archives

Latest News