DNN मंडी
बहुउदेषीय परियोजना, गैर पारम्पारिक स्रोत्र एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र कीे ग्राम पंचायत लागधार में लगभग 90 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकापर्ण किया। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सकों के लिए 27 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन लोकार्ण तथा निचला लोट ग्राम पंचायत में 46 लाख रूपये की लागत से खजरौण से भटाहण सड़क जनता को समर्पित की तथा इस मार्ग पर बस सेवा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेष सरकार की लोक कल्याण को समर्पित योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ पहुंच रहा है । उन्होंने कहा कि हाईड्रो क्षेत्र में निवेषकों को आकर्षित करने के लिए पन विद्युत राहत निधि में संषोधन किया गया है तथा केन्द्र द्वारा प्रायोजित सौभाग्य योजना में बिजली पहुंचाने का शत प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा समग्र विकास के साथ-साथ आम आदमी के कल्याण को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है, जिसके तहत किसानों को हर वर्ष 6 हजार रूपये की राषि प्रदान की जाएगी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस योजना को आरंभ करने के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में दो हजार रूपये की राशि पात्र किसानों के खाते में डाल दी गई है। इसके साथ ही आयुष्मान भारत, उज्वला योजना, जनधन योजना, सौभाग्य योजना से लोग लाभ ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए जनमंच आरम्भ किया गया है, जिसके माध्यम से घर द्वार पर लोगों की षिकायतों का निवारण होने से आम नागरिक प्रसन्न है।















