NAUNI UNIVERSITY के नाम एक और उपलब्धि, इस विज्ञानिक को मिला बेस्ट रिसर्च अवॉर्ड

Education Solan

DNN सोलन

डॉ वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के फल विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ प्रमोद शर्मा को हाल ही में अमेरिकन काउंसिल फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट के चेन्नई स्थित भारतीय कार्यालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता के पुरस्कार से नवाज़ा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए यह  पुरस्कार दिया गया है। परिषद उन अनुसंधान पेशेवरों को सम्मानित करती है जो उच्च शिक्षा में शिक्षण और अनुसंधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

डॉ॰ शर्मा ने फलों के पोषण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने सेब में पोषक तत्वों की कमी पर  डीओपी इंडेक्सिंग का काम किया है। इस साथ पोषक तत्व डायग्नोस्टिक्स, पोषक तत्व प्रबंधन और साइट स्पेसिफिक पोषक तत्वों के विकास, अमरूद में फेर्टीगेसन प्रजनन और बायोमास पोषक तत्वों के क्षेत्र और  सूखे शीतोष्ण कृषि-जलवायु परिस्थितियों में पिस्तानट में वैकल्पिक असर और रिक्तता पर भी काम किया है। इसके अलावा उनका काम संतुलित, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन और बहुउद्देशीय अनुसंधान में इष्टतम पैदावार और स्पर सेब की गुणवत्ता के लिए अनुकूलित पर्ण पोषक तत्वों के अनुप्रयोग पर केंद्रित है।

News Archives

Latest News