हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए कौन से अधिकारी हो भेजा कहां

Politics Shimla

DNN शिमला
लोकसभा चुनावों से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चुनाव आयोग के निर्देेश के बाद हुए इस फेरबदल में 7 आईएएस और 29 एचएएस अधिकारी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 28 फरवरी तक ऐसे सभी अधिकारियों को अन्यत्र ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं, जो तीन साल का कार्यकाल एक स्थान पर पूरा कर चुके हैं या फिर पिछला कोई भी चुनाव करवाया हो, जिसमें हिमाचल का विधानसभा चुनाव भी शामिल है।

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत राज्य सरकार ने पहले आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। अब 5 आईपीएस और 35 एसपीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी एन वेणुगोपाल को सेंटर रेंज मंडी के आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजी एकेडी फुलजुले को नार्थन रेंज की जिम्मा सौंपा गया है। पुनीता भारद्धाज को पुलिस मुख्यालय में आईजी एडमिन लगाया गया। आईपीएस कपिल शर्मा को डीआईजी टीटीएंडआर शिमला लगाया है। डीआईजी पद पर पदोन्नत संतोष पटियाल आगामी आदेशों तक एसपी कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। आईपीएस सुनील कुमार को डीआईजी क्राइम सीआईडी शिमला तैनात किया है। बिमल गुप्ता को चौथी आईआरबी हमीरपुर में कमांडेंट तैनात किया। आशुतोष गर्ग को एडीसी मंडी लगाया है। राघव शर्मा को एडीसी कांगड़ा लगाया गया है। अमित कुमार को एसडीएम सुंदरनगर, अनुराग चंद्र को एसडीएम मनाली और जतिन लाल को एसडीएम कांगड़ा और राहुल को एडीएम संगडाह और तोरुल एस रवीश को एसडीएम अंब लगाया गया है। मनोज तोमर को एडीएम शिमला, राजीव कुमार को एडीएम बिलासपुर, श्रवण कुमार को एडीएम मंडी, सन्नी शर्मा को एसडीएम मंडी, विक्रम सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर परवाणू, सुरेंद्र कुमार को एसडीएम रिकांगपिओ, धर्मेश को एसडीएम बल्ह, कुलवीर राणा को टांडा का संयुक्त निदेशक, सुरेंद्र पाल को एसी टू डीसी कुल्लू, रमन घरसिंगी को अतिरिक्त बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू, शिव कृष्ण को एसडीएम धर्मशाला लगाया गया है। शिल्पी वेक्टा को एसी टू डीसी हमीरपुर, शशिपाल नेगी को एसडीएम हमीरपुर, सुनयना शर्मा को एसी टू डीसी हमीरपुर, सुनील को उपसचिव कर्मचारी कर्मचारी चयन आयोग, सिद्धार्थ एसी टू डीसी ऊना, अवनिंद्र को एसडीएम भटियात लगाया गया है।

संदीप सूद को संयुक्त सचिव प्रशिक्षण, राहुल चौहाल को एसडीएम भोरंज, बचन सिंह को टेक्निकल विवि का रजिस्ट्रार, कैलाश चंद को कोआपरेटिव सोसाइटी का ज्वाइंट रजिस्ट्रार, मदन कुमार को एडीएम काजा, एचएएस अधिकारियों में कमलकांत सरोच को राजस्व प्रशिक्षण केंद्र जोगिंद्रनगर का निदेशक, अश्विनी कुमार शर्मा को बिजली बोर्ड का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, अनुपम कश्यप को एचआरटी का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, संदीप नेगी को अतिरिक्त सचिव गृह एवं स्वास्थ्य, ज्ञान चंद नेगी को स्टोर का अतिरिक्त नियंत्रक, कैप्टन रि. राजेंद्र सिंह राठौर को जीएडी व एसएडी का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।

News Archives

Latest News