DNN आनी (चमन शर्मा)
आनी भाजपा मण्डल की दो दिवसीय निवासीय बैठक सम्पन्न हो गयी, बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया व शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। बैठक में प्रदेश, जिला, मण्डल पदाधिकारियों ग्राम केन्द्र अध्यक्षों मोर्चों व प्रकोष्ठों अध्यक्षों व पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर, मण्डल अध्यक्ष अमर ठाकुर व मण्डल विस्तारक जिया लाल जीहान ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लोकसभा चुनावों के लिए टिप्स दिए।
















