DNN सोलन
सोलन जिला पत्रकार एसोसिएशन के चुनावों में नाम वापस लेने के दिन अध्यक्ष पद से अमरप्रीत पुंज ने अपना नाम वापस लिया। महासचिव पद के लिए भूपेंद्र ठाकुर, मनमोहन वशिष्ठ और धर्मेंद्र डढवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। अब प्रधान पद के लिए पवन ठाकुर और राकेश शर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए सीधा मुकाबला सुखदर्शन ठाकुर और प्रताप भारद्वाज के बीच होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के चुनाव करवाने के लिए नियुक्त चुनाव अधिकारी संजय हिन्द्वान ने देते हुए बताया कि मतदान 16 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा।















