‘‘लागी घूमकू नाटी’’ पहाडी एलबम का विमोचन

Entertainment Kullu

DNN आनी (चमन)

लोक गायक हीरा लाल जोशी के गीतों की एलबम ‘‘लागी घूमकू नाटी’’ का विमोचन एस0डी0एम0 आनी श्री चेत सिंह ने किया। इससे पहले भी हीरा लाल जोशी ने कई पहाडी एलबमों में अपनी आवाज दी है। हीरा लाल जोशी निरमण्ड क्षेत्र के रहने वाले हैं और रेडियो स्टेशन शिमला से कई बार कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियां दी है और साथ ही दूरदर्शन शिमला व आस्था चैनल दिल्ली से अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दी है।

‘‘लागी घूमकू नाटी’’ एलबम नाॅन स्टाॅप है और इसमें कुल पांच लोकगीत है। एलबम की खास बात यह है कि ये सभी गाने किसी अन्य गानों के रीमेक नहीं है। इस एलबम में संगीत गुलाब जनदेवा ने दिया है और इस एलबम के निदेशक श्रीमति सुषमा जोशी है। ये सभी गाने लोक गीतों पर आधारित है और सभी नाटियां काफी सुरीली है। ये एलबम आज रात से यू टयूब पर देखी जा सकेगी। इस एलबम के विमोचन के अवसर पर पत्रकार आनी छविन्द्र शर्मा, हीरा लाल जोशी व एस0डी0एम0 आनी चेत सिंह उपस्थित थे।

News Archives

Latest News