DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
विधानसभा चुनावों में मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरी चन्द शर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाए जाने पर मनाली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राजीव गांधी पंचायती संगठन मनाली के अध्यक्ष व प्रधान संघ के अध्यक्ष भक्त राम, मनाली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुणा औ र युवा कांग्रेस अध्यक्ष हीरा लाल विभु, सेवा दल मनाली अध्यक्ष नेस राम ने बताया कि हरि चन्द शर्मा को सचिव बनने पर क्षेत्र के कार्यकर्ता खुश है। उन्होंने हाइ कमान का आभार जताते हुए कहा कि इससे मनाली विधानसभा में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने वरिष्ठ नेता धर्म वीर धामी को भी प्रदेश महासचिव बनने व बुद्धि सिंह ठाकुर को एक बार फिर कुल्लू जिला अध्य्क्ष बनने पर बधाई दी। इन नेताओं के अलावा सतीश सूद, दिनेश सेन, रोहित महाजन, मीरा शर्मा, जीवन नेगी,रोशन लाल शर्मा, बलवीर राणा, शुष्मा, अनुराग प्रार्थी, महेंद्र राणा, लाल चन्द, जोगिंदर ठाकुर, चेत राम नेगी, राजीव ठाकुर, शतीश चन्द, ललित शर्मा, पूर्ण चन्द,मोनिका भारती, मोनिका ठाकुर, शेर सिंह, लाल चन्द, राज कुमार, मनोरमा बोध, नन्द लाल, रोहित, विवेक, पुष्पा ठाकुर, आलमी ठाकुर, किशन ठाकुर, चन्द्र किरण, हरी प्रेम लाल, चन्द्रसेन, सरला, अर्जुन, गौतम, पन्ना लाल, टेक राम, टिकम राम नेगी ने हरी चन्द शर्मा, धर्मवीर धामी और बुद्धि सिंह ठाकुर को बधाई दी। इन सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हरी चन्द शर्मा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का सचिव नियुक्त करने पर हम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश सह प्रभारी गुरकिरत कोटली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और सभी शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। प्रदेश सचिव बने हरि चन्द शर्मा ने हाई कमान का आभार जताते हुए कहा की वे संगठन की मजबूती के लिए वेहतर प्रयास करेंगे औऱ हर वर्ग के लोगो को संगठन से जोड़ेंगे।















