DNN सोलन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर ने पार्टी में नया इतिहास रच दिया है। वे लगातार चौथी बार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने गए है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप रौठार ने भी उन्हें ही सोलन जिला की कमान सौंपी है। राहुल सिंह ठाकुर वर्ष 2009 में पहली बार सोलन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने थे। इससे पहले वे कांग्रेस के महासचिव रहे। वर्ष 2009 के बाद अब वर्ष 2019 तक लगातार वे ही जिलाध्यक्ष बने है। इससे उनकी संगठन में मजबूत पकड़ का भी पता चलता है। हालांकि कुछ समय पहले कंडाघाट में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद से उन्हें हटाने के लिए कांग्रेस का एक खेमा जोड़ तोड़ में लगा था, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हुए। कुलदीप राठौर ने भी राहुल की क्षमता को देखते हुए उन्हें फिर सोलन जिला की कमान सौंपी है। अहम बात यह है कि राहुल सिंह ठाकुर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं मंत्री रही विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह, सुखविंद्र सुक्खू के कार्यकाल में अध्यक्ष पद पर अच्छी भूमिका निभा चुके है। जिसके बाद अब कुलदीप राठौर ने भी उन पर ही विश्वास जताया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अमन सेठी, कांग्रेस के नेता रोहित शर्मा ने कहा कि राहुल सिंह ठाकुर के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को और मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव के आधार पर कांग्रेस आगामी चुनावों को ओर बेहतर तरीके से लड़ेगी। इन नेताओं ने राहुल सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर का आभार जताया है। इन नेताओं ने कहा कि राहुल सिंह ठाकुर को चौथी बार अध्यक्ष बनाने में पूर्व मंत्री व सोलन के विधायक धनीराम शांडिल की भी अहम भूमिका रही है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस की टीम में सोलन के कांग्रेसी नेता व बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण शर्मा को भी शामिल करने पर इन नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।















