महिला वर्ग के जॉइंट सलालम में हिमाचल के कब्जा

Himachal News
DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
सोलंग की राष्ट्र स्तरीय स्नो स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग चेम्पियनशिप रौचक दौर में पहुंच गई है। महिलाओ के स्की जॉइंट सलालम वर्ग में हिमाचल ने सभी गोल्ड, सिल्वर ओर ब्राउन पर कब्जा किया है। इस प्रतियोगता में हिमाचल टीम की मनाली निवासी सन्ध्या ने पहला, आँचल ने दूसरा व वर्षा देवी ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम का कब्जा रहा है। इस टीम के खिलाड़ी आसिफ अजीज पहले व दिवेन्द्र दूसरे स्थान पर रहे है। उत्तरांचल के अतुल भट्ट तीसरे स्थान पर रहे है। तीसरी प्रतियोगिता स्नो बोर्डिंग के पुरुष वर्ग की सम्पन हुई है। इस वर्ग की प्रतियोगिता में तीनो स्थान आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम ने झटके है। इस टीम के खिलाड़ी विवेक राणा पहले, रिगजिन नोरबू दूसरे व ठाकुर बदरले तीसरे स्थान पर रहे है। प्रतियोगिया के दूसरे दिन तीन वर्ग के फाइनल मुकाबले सम्पन हो गया है। सोलंगनाला की ढलानों में बर्फीली खेलों की धूम मची हुई है। तीसरे दिन महिला व पुरुष  के सलालम वर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे।
 पहले दिन अल्पाइन स्कीइंग में स्लालम एवं जाइंड स्लालम के लिए एलिमिनेशन राउंड संपन्न था। सलालम वर्ग के एलिमिनेशन राउंड में
सलालम में हिप्र की टीम से संतोष कुमार, हीरा लाल, जय सिंह, विनित शर्मा और निखिल ठाकुर, उतरांचल से पंकज व अतुल भटट, जम्मू-कश्मीर से बिलाल, अहमद शेख, फायज अहमद और बसीम, आर्मी स्पोर्टस कंट्राल बोर्ड से देवेंद्र गुरंग, आसिम अजीज व सुनील कुमार और एसएओ टीम से रजत ठाकुर, गुरदेव, तारा चंद व सुनील ने एलिमिनेशन राउंड पार किया है। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश से आंचल ठाकुर, संध्या ठाकुर व वर्षा देवी, उतरांचल टीम से अनीता भुजवन व संगीता भटट, जम्मू-कश्मीर से मोनिसा शाह, आशमी, साविया नाबी व एसएओ टीम से सुरभि ठाकुर व अंकिता ने अगले दौर के लिए प्रवेश किया। इन सभी प्रतिभागियों के बीच तीसरे दिन कड़े मुकाबले होंगे। हिप्र विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने बताया कि दूसरे दिन सभी प्रतियोगिताओं के लिमिनेशन राउंड संपन्न हुए है साथ ही स्की जॉइंट सलालम पुरुष व महिला वर्ग सहित पुरुष वर्ग के स्नो बोर्डिंग के मुकाबले हुए है।
उन्होंने बताया कि स्कीइंग सलालम के महिला व पुरूष वर्ग में 10  प्रतिभागियों का चयन हुआ है। इन प्रतिभागियों के बीच आज कांटे की टक्कर होगी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 5 प्रतिस्पर्धाएं अल्पाइन स्कीइंग में स्लालम एवं जाइंड स्लालम व क्रोस कंट्री तथा स्नो बोर्डिंग में स्लालम व का्रेस कंट्री प्रतिस्पर्धाए आयोजित हो रही है। अटल बिहारी वाजपयी पर्वतारोहण खेल संस्थान के सयुक्त निर्देशका अश्वनी कुमार में बताया कि प्रतियोगिता रौचक दौर में पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि सफल।आयोजन के यथासम्भव प्रयास किये गए है।

News Archives

Latest News