मंडी लोकसभा सीट के लिए CONGRESS की ओर से बुद्धि सिंह की दावेदारी

Kullu Politics
DNN आनी (चमन शर्मा) 

चुनावों के मद्देनजर मंडी लोकसभा सीट से कॉंग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट आवेदन किये जाने पर जिला कुल्लू सहित आनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता खुश हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र से कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी परस राम का कहना है कि बुद्धि सिंह ठाकुर जिला कुल्लू कांग्रेस के एक मिलनसार अध्यक्ष व तेजतरार नेता हैं। जिन्होंने अपने जीवन के 40 बर्ष कांग्रेस पार्टी को समर्पित किऐ हैं, वे अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से जुडे । उसके पश्चात युवा कांग्रेस के ब्लांक अध्यक्ष, जिला युका, प्रदेश युवा कांग्रेस के विभिन्न पदो पर रहे हैं। उन्होंने पंचायती राज मे भी 30 वर्षो तक लोगो की सेवा भी की है ।

    वर्ष 1985 के पंचायत चुनावो मे उन्हे ग्राम पंचायत नोर से निर्विरोध प्रधान चुना गया था। औऱ 1990 के पंचायत चुनावो मे उन्हे दोवारा पंचायत प्रधान चुना गया, उसके बाद 1995 के पंचायत चुनावो मे बीडीसी सदस्य चुना गया और वर्ष 2000 तक निरमड ब्लांक बीडीसी चेयरमेन बनाया गया । वर्ष 2000 के चुनावो मे जिला परिषद का चुनाव लडा ओर भारी मतो से विजय हासिल की ओर उन्हे जिला परिषद जिला कुल्लू का अध्यक्ष वनाया गया । बतौर जिला परिषद अध्यक्ष रहते जिला कुल्लू मे उन्होंने अनेक विकास कार्य करवाऐ। 2009 मे ठाकुर। बुद्धि सिंह को जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया ।

News Archives

Latest News