DNN सराहां (सुरेश कुमार)
हमारा देश बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। पिछले पांच वर्षों में हमारी छवि एक सशक्त राष्ट्र के रूप में हुई है। जबकि एक ही मानसिकता के लोग एकत्रित होकर ईमानदार व्यक्ति पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। जबकि हमारा लक्ष्य 2019 चुनाव होना चाहिए। ये बात पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने सराहां में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में कहीं । उन्होंने कहा कि जो विरोधी दल गठबंधन करके प्रधानमंत्री पर निराधार आरोप लगा रहे हैं पहले वह यह देख ले कि वह कितने साफ पाक हैं जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में एक रुपये का घोटाला नही हुआ है। कशयप ने कहा कि आज का युवा पढ़ा लिखा है वह सब जानता है।कशयप ने कहा कि मोदी सरकार में पड़ोसी देश जो पहले हमे आंखे दिखाते थे आज शांत बैठे हैं।
विधायक ने कहा कि पच्छाद की जनता को केंद्र सरकार ने नेशनल हाइवे जैसी सौगातें दी हैं व प्रदेश सरकार ने पच्छाद के लिए करोड़ों की सौगातें दी हैं जबकि अभी एक वर्ष भी पूरा नही हुआ है। इससे पूर्व पच्छाद युवा मोर्चा की बैठक मण्डल अध्यक्ष अरुण चौहान की अद्यक्षता में हुई जिसमें जिसमे वन बूथ ट्वेन्टी यूथ कार्यक्रम में पच्छाद प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया जिसके लिए विधायक ने पच्छाद के युवाओं को बधाई दी। इस मौके पर पच्छाद युवा मोर्चा ने कार्यकरिणी का भी विस्तार किया जिसमें विजय पाल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पच्छाद मण्डल,सन्दीप कुमार सचिव,शिवानी ठाकुर सचिव,राजेश गौतम सराहां जॉन अध्यक्ष,दारुणि ठाकुर नैना टिक्कर अध्यक्ष,राजगढ़ जॉन विकास राजपूत,नए सदस्य यशपाल ठाकुर,अजय ठाकुर,हेमलता रहे। इस मौके पर साकेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता,अंशुल पुण्डीर जिला महा मंत्री,जय प्रकाश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पच्छाद,जय सिंह महा मंत्री पच्छाद युवा मोर्चा, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नहरू,अजय शर्मा,नरेंद्र गोसाई के इलावा दर्जनों युवा मौजूद थे।















