हिमाचल में हो रहे धर्मांतरण पर की चिंता व्यक्त, बनाई रणनीति

Hamirpur Others

DNN हमीरपुर (कमलेश)
हिमाचल प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण वह सामने आ रहे लव जेहाद के मामलों को लेकर हिंदू जागरण मंच ने गहरी चिंता जताई इससे निपटने के लिए हमीरपुर में रणनीति तैयार की।
जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच की प्रांतीय बैठक जिला हमीरपुर के नदौन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष केसी सडयाल ने की जबकि राष्ट्रीय सह संयोजक प्रेम कुमार बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में हिंदू जागरण मंच द्वारा हिंदू समाज को मिल रही चुनौतियों के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा इनसे कैसे निपटा जाए इसके बारे में भी चर्चा की गई।
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में यह बैठकें की जाएंगी । हिंदू समाज को हिंदू धर्म के प्रति विस्तारपूर्वक जागृत किया जाएगा । हिंदू जागरण मंच जल्दी ही प्रदेश के सभी प्रसिद्ध मंदिरों का दौरा भी करेगा और यह देखेगा की वहां हिन्दू श्रद्धालुओं की सुविधा व धर्म के लिए प्रशासन मंदिर प्रशासन द्वारा विशेष कार्य किए जा रहे हैं या नहीं। इस बैठक में प्रांतीय महामंत्री अकाश दीप जरयाल, संगठन मंत्री विवेक कुमार तथा हिमाचल प्रांत सम्पर्क प्रमुख राजेश ठाकुर व सभी जिलों के अध्यक्ष व संगठन मंत्री उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News