राशिफल : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना

Religious Sirmaur

भारतीय पंचांग 20जनवरी2019
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शालिवाहन संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-माघ
प्रविष्ठा-7गते
चान्द्रमास-पौष
पक्ष — शुक्लपक्ष .
* वार-् रविवार
तिथि – चतुर्दशी14:19तक
नक्षत्र-आर्द्रानक्षत्र8:6तक
करण -विष्टिनामकरण
योग–वैधृतियोग14:41
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –07:19
सूर्यास्त —17:40पर
सूर्य राशि -मकर
चंद्र राशि – मिथुन
20जनवरी 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:40से 12:25
राहुकाल16:25से 17:44तक
🌹राशिफल🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेष – घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

वृष -आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन – क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क -आत्माविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिडापन हो सकता है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह – मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या -धैर्यशीलता में कमी आयेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला – स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। कारोबार में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक – आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु – मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन आलस्य की अधिकता भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

मकर -मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ -नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। परन्तु बातचीत में संयत रहें।

मीन – परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सम्पादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त भागवताचार्य सम्पर्कसूत्र 9418496281
8219174919

News Archives

Latest News