SOLAN चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला अफरा-तफरी

Crime Solan

DNN धर्मपुर

कालका शिमला रेल मार्ग पर पट्टा मोड़ के नजदीक शिमला जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई । आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों, ट्रेन चालक व अन्य कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया। इंजन में आग लगी देख आसपास के लोग भी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

News Archives

Latest News