बद्दी में मनी ट्रांसफर कारोबारी को गोली मारी, 7 लाख की लूट

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी (किरण चड्ढा)

सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक मनी ट्रांसफर कारोबारी को गोली मार दी। बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरे इस कारोबारी से करीब 7 लाख लूटकर ले गए । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। कारोबारी लालचंद को घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है । जानकारी मिली है कि लालचंद जब पैसे लेकर नालागढ़ से आ रहा था तो संडोली गुरुद्वारे के नजदीक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने उसको गोली मारी और उससे नकदी लेकर फरार हो गए । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई है।

News Archives

Latest News