DNN मनाली
चंबा की पलक शर्मा ने भारी मुकाबले के बीच शरद सुंदरी 2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल राउंड में 11 प्रतिभागियों को हराकर यह ताज पहना है।प्रशिका कुल्लू,की फर्स्ट रनर अप रही जबकि आर्य सिंह मण्डी ,को सेकिंड रनर अप से सन्तोष करना पड़ा। आज 11 सुंदरियों ने फाइनल मुकाबले में भाग लिया। पलक शर्मा चंबा, प्राजोल शर्मा लाहुल, मानवी गुपता मंडी, प्रियंका शर्मा मंडी सेराज, शवंनम मंडी, मालविका नेगी मनाली , आर्य मंडी, भारती अत्री शिमला, इंदिरा मनाली, वैष्णवी पराशर कुल्लू और प्रशिका शर्मा कुल्लू के बीच कांटे की टक्कर हुई। विंटर क्वीन की प्रतियोगिता शुरू होते ही मनु रंग शाला सीटियों से गूंज उठी। पहले राउंड में सुंदरियों ने अपनी इच्छा से जजो द्वारा दिये टास्क अनुसार अपनी प्रतिभा दिखाई। दूसरे राउंड में सुंदरियों का सीधा सामना जजो से हुआ। जजो ने सुंदरियों को सवलो में खूब घेरा। अधिकतर सुंदरियां इस दौरान सहमी सी नजर आई। गौर हो कि हजारो लोगो के सामने अचानक किये सवाल का जवाब कितना मुश्किल रहता है यह सुंदरियों ने आज भली भांति जाना। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस खुबसूरती के जंग के दौरान माइनस तापमान में भी तेजी आ गई। पहले व दूसरे राऊंड में सभी 28 प्रतिभागियों को मौका दिया गया। जबकि तीसरे व फाइनल राऊंड के लिए 11 सुंदरियों ने ताज को लेकर कड़ी परीक्षा दी।गौर हो कि इस प्रतियोगिता में कार्निवाल कमेटी ने ऑडीशन के माध्यम से 28 सुंदरियों बेशनवी कुल्लू, कविता कुल्लू, टीना धनायक शिमला,सृष्टि मणिकर्ण कुल्लू, ज्योतिका शिमला, तान्या शर्मा मनाली, अंकिता शर्मा शिमला,हमीरपुर रितिका पठानिया मण्डी, सीता कुल्लू, प्रियंका सराज मंडी, सुखविंदर वेन्स भुंतर, पलक शर्मा चंबा, पूजा शर्मा मंडी,प्रजोल शर्मा लाहुल स्पिति, विनीता वर्मा करसोग मंडी, मालविका नेगी मनाली, पिहू मनाली, रितिका लाहुल स्पिति, शवनम मंडी, इंदिरा कुल्लू, आर्य अहलूवालिया मण्डी, तीर्थंन वेली कुल्लू,,भारती अत्री शिमला, मनीषा विस्ट किन्नौर, मानवी गुप्ता मनाली प्रशिका कुल्लू, सृष्टि शर्मा कुल्लू, का चयन किया था। शरद सुंदरी को एक लाख नगद इनाम, ट्राफी व ताज से सम्मानित किया जबकि फर्स्ट रनर अप को 50 व सेकिंड रनर अप को 30 लाख सहित ताज से सम्मानित किया गया।
सुव्रत शर्मा और इन्द्रजीत सिंह ने वायस ऑफ विंटर कार्निवाल का खिताब जीता
2 जनवरी से शुरू हुई वायस ऑफ विंटर कार्निवाल प्रतियोगिता आज सम्पन हुई। रविवार को 11 प्रतिभागियों राज सोनी, जेकोव, नेहा, ऋिषभ सल्होत्रा, इंद्र जीत सिंह, सुबरत शर्मा, कुलदीप कुमार, बनसी लाल,सर्वज्ञय शर्मा ,कार्तिक व खुशबंत सिंह के बीच कांटे की टक्कर रही और अंत मे सुव्रत शर्मा और इन्द्रजीत सिंह ने वायस ऑफ विंटर कार्निवाल का खिताब जीत लिया। शर्वज्ञ शर्मा ,दूसरे स्थान पर रहे जबकि जकोव को तीसरे स्थान से सन्तोष करना पड़ा। विजेता को 50 हजार नगद इनाम व ट्राफी, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 30 हजार तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20 हजार नगद इनाम व ट्राफी से सम्मानित किया।















