बर्फ के फाहो के बीच मनुरंग शाला में फैशन के जलबे
कार्निवाल के चौथे दिन देश भर के कलाकारों नेमचाया धमाल
ठंड में भी दिन भर खचाखच भरी रही मनुरंग शाला की दर्शक दीर्घा
DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
आसमान से गिर रहे बर्फ के फाहो के बीच मनाली के मनु रंग शाला में विंटर कार्निवाल के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही। माईनस तापमान भी देश भर से आए कलाकारों का उत्साह कम नही हुआ। कलाकरों ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहो के बीच रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। चौथी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत लोक नृत्यों से हुई। आकाश कला संगम भुंतर की टीम ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। शनग़ल म्यूजिक ग्रुप गोहर मण्डी, फ्यूजन डॉस अकादमी नेरचौक, फिट एंड फायर सुंदर नगर, बिरब्रम्हा युवक मण्डल पिज, स्टार डांस अकादमी बिलासपुर, जागृति कला मंच मनाली, वीजे डांस ग्रुप सुंदर नगर, दी बरियर ग्रुप कुल्लू, सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी कुल्लू और रावमापा मनाली के कलाकारों ने बेहतरीन लोक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। मनु रंग शाला के दर्शकों सहित प्रदेश भर के लोगो ने विंटर कार्निवाल को लाइव देखा। एक ओर बर्फ़ के फाहे गिरने का क्रम तेज हो गया तो दूसरी और देश भर के कलाकारों ने फैशन के जलवे विखेरकर मनुरंग शाला का माहौल गर्मा दिया। कलाकरों ने अपने जोशीले अंदाज में खून जमा देने वाली ठंड को मात दी। वीजे डांस ग्रुप सुंदरनगर, अउरा वर्ड ग्रुप उज्जैन, पीडिजी ग्रूप कर्नाटका, खालसा कॉलेज अमृतसर, युवा स्पंदन तुजपुर महाराष्ट्रा, एमडीआर मनाली और सरस्वती कला संगम मनाली के कलाकरों ने फैशन के जलबे विखेरकर माहौल को रंगीन बना दिया। इस दौरान दर्शक दीर्घा भी दर्शकों से भरी रही। दोपहर बाद नए गानों के साथ बॉलीबुड डांस प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में भी कलाकरों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पूरे पंजाब टीम चंडीगढ़, एमडीआर मनाली, सरस्वती कला मंच मनाली, आकाश कला संगम भुंतर, दी बरियर कुल्लु, जागृति कला मंच मनाली और वलकनो ग्रुप महाराष्ट्रा के कलाकरों ने अपनी बेहतरीत प्रस्तुति दी।
पुराने गानों की डांस प्रतियोगिता में पुरे पंजाबी टीम चंडीगढ़, द वरियर कुल्लू, रुद्रा द अल्टीमेट कुल्लू, डांस अकादमी पतलीकूहल, संगम म्यूजिक ग्रूप गोहर, फ्लाटिंग डांस ग्रुप जम्मू, स्टार डांस अकादमी बिलासपुर, रावमापा मनाली के कलाकारों ने आपनी प्रस्तुति दी। कार्निवाल कमेटी के उपाध्याय एवम एसडीएम मनाली रमन घरसँगी ने कहा कि बर्फबारी से दिक्कते बढ़ी है लेकिन कार्निवाल को सफल बनाने के हर सम्भव प्रयास जारी है। हालांकि माल रोड के कार्यक्रम स्थगित हुए है लेकिन मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम जारी है।















