36 लाख रुपए की लागत से बनेगे स्कूल के अतिरिक्त कमरे

Mandi Politics

DNN मंडी

बहुद्देशीय परियोजनाएं, ऊर्जा एवं गैर पारम्परिक ऊर्जा स्त्रोत मंत्री अनिल शर्मा आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ-साथ अन्य विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों तथा राष्ट्रीय स्तर पर कब्बडी प्रतियोगिता के लिए स्कूल से चयनित हुए बच्चे को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, इसलिए अध्यापकों को चाहिए कि वे बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें और बच्चों को खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए भी प्रेरित करें ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके । उन्होंने कहा की 36 लाख रुपए की लागत से स्कूल के अतिरिक्त कमरे निर्मित हो रहे हैं जबकि 14 कमरों का नया स्कूल भवन निर्मित कर बच्चों को बैठने की सुविधा दी गई है।  उन्होंने स्कूल प्रबंधन की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया ।


उन्होंने क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि मझवाड़ पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाया गया है । उन्होंने कहा कि किप्पर से कुटेहड़ सम्पर्क सड़क के लिए  2.48 करोड़ की राशि स्वीकृत  की गई है जबकि किप्पर से जमाण्डी सम्पर्क सड़क के लिए 10 लाख रुपए तथा रेहनधार से आयल बनोट सम्पर्क सड़क के लिए 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है तथा इन सड़कों के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है ।  सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के तुरंत बाद सड़कों का निर्माण कार्य आरम्भ किया जाएगा । इसके अतिरिक्त 6 लाख की लागत से गयूला फुटब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मझवाड़ तथा आसपास की पंचायतों के सभी गांवों की पुरानी पाइपों को बदलने के लिए 6 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है । उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से सदर विधानसभा क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जाएगा ।
उन्होंने वर्षभर शिक्षा के साथ साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिसमें शैक्षणिक गतिविधियों में छठी कक्षा में मेरिट में आने वाले बच्चों में आर्यन प्रथम, अंशुल रना द्वितीय तथा मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार सातवीं कक्षा के अभेय, मनन ठाकुर, याशिका, आठवीं कक्षा की कार्तिका, भानु प्रिया, वास्तव शर्मा, 9वीं कक्षा की दिवंशी, नितिका, ईशा, दसवीं के भूपेंद्र, कशिश, पंकज कुमार, जमा एक विज्ञानं संकाय के ललित कुमार, नेहा राणा, भारती देवी, कमर्स संकाय के नितेश कुमार, खुशबु, रजत कुमार, आर्ट संकाय के कपिल शर्मा, यामिनी, कमलेश कुमारी तथा जमा दो कक्षा विज्ञानं संकाय की संगीता राज, कर्ण ठाकुर, मधु बाला, कमर्स संकाय की आशा देवी, अरुण कुमार, सुनीता देवी, आर्ट्स संकाय की पूनम, प्रमिता, तथा लाभांश सहित खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।

News Archives

Latest News