DNN सोलन
प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत 08 जनवरी तथा 10 जनवरी, 2019 को सोलन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटड सोलन के सहायक अभियंता विपुल कश्यप ने दी।
उन्होंने कहा कि 08 तथा 10 जनवरी, 2019 को सोलन शहर की चामुण्डा कॉलोनी, कथेड़ बाईपास, सब्जी मण्डी तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रात: 10.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले तिथियों पर बाधित की जाएगी। उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















