KANGRA में यहाँ लगेंगे निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Kangra Others
DNN धर्मशाला
विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा और रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कांगड़ा के समीप 6 जनवरी, 2019 को दोपहर बाद 12 बजे गोपाल बाग, घुरकड़ी में कान, नाक, गले के रोगों की जांच एवं ऑपरेशन के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जायेगा।
    यह जानकारी देते हुये विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा के विभाग प्रमुख अशोक रैणा ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में मैक्स गु्रप अस्पताल के ईएनटी निदेशक डॉ. संजय सचदेवा 6 जनवरी को दोपहर बाद 12 बजे मरीजों की निशुल्क जांच करेंगे। विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा के संयोजक पीआर अग्निहोत्री ने कान, नाक, गले और गर्दन की समस्या वाले मरीजों से 6 जनवरी (रविवार) को प्रातः 11 बजे तक अपना पंजीकरण करवा कर निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी के लिये दूरभाष संख्या 9418105533 तथा 9882141272 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News