सरकार दे किसानों पर ध्यान नहीं तो किसान और बागवान उतरेंगे सडकों पर:  किसान नेता

Kullu Politics
 DNN आनी (चमन शर्मा)
आनी में सेब उत्पादक संघ की बैठक का आयोजन हुआ ।बैठक की अध्यक्षता किसान सभा नेता प्रताप ठाकुर  ने की उन्होंने किसानों को  ऐ पी एम सी एक्ट के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि बहुत सारे बागबानों की  आढ़तियों ने लूट खसूट की है पिछले कई सालो से बहुत सारे बागबानों के पैसे लुटे गए है।अभी तक बहुत से लोगो को अभी तक पैसे नही मिले है।ए पी एम सी एक्ट का मंडियों में सही इस्तेमाल नही हो रहा है।किसानों की सेब की पेटियों पर भी ज्यादा पैसा बसूला जा रहा।गरीब किसानों को मंडियों में ठगा जा रहा है।प्रताप ठाकुर जी ने बताया कि क्षेत्र में भी बहुत सारे लोगो के पैसे अभी तक नही मिले है।
बैठक में तारा चंद,परसराम,चेतराम,टीकम राम,भगतराम,राजेन्द्र कुमार,मिलाप,हेमराज,रूपेश जोशी,मान दास,झबे राम, लांगुराम जी,गीताराम, पदम,लोकेंद्र, आदि लोगो ने भाग लिया।किसानों ने इस गलत नीति के खिलाफ आनी क्षेत्र में इस तरह की ठगी न हो उसके लिये आने वाली 30 जनवरी को एक बार फिर से बैठक का आयोजन करेंगे।जिसमे प्रदेश के सेब उत्पादक नेताओं को भी बुलाया जयेगा ओर सरकार और सरकार के तंत्र के खिलाफ लडाई को मजबूत करेंगे।

News Archives

Latest News