राहुल से मिलने पहुंचे कांग्रेसी हुए निराश

Politics Solan

DNN सोलन
शिमला से दिल्ली लौटते समय कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी सोलन के दोहरी दिवाल पर एकत्रित हुए। राहुल गांधी अपने बहन प्रियंका गांधी के साथ यहां पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही कांग्रेसियों को उनका दीदार हुआ। राहुल गांधी का काफिला कांग्रेसियों को देखकर रुका जरूर, लेकिन फ्लाइट लेट हो जाने का हवाला देकर राहुल गांधी गाड़ी से नहीं उतरें। उन्होंंने चलते चलते ही कांग्रेसियों ने कहा कि वे पार्टी के लिए कार्य करे और उनसे मिलने के लिए दिल्ली आए। राहुल व प्रियंका का दीदार कुछ ही कांग्रेसियों को हुआ। अधिकतर कांग्रेसियों को तो उनका चेहरा भी नहीं देखने का मिला। जिसके कारण वह निराश हो गए। उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने कांग्रेसियों को जल्द ही वाहन के पास से इधर उधर धकेल दिया।

News Archives

Latest News