सरकार के दो मंत्रियों ने किया रोहतांग सुरंग का दौरा, BRO अधिकारियों से बातचीत

Kullu Politics
DNN मनाली (रेनुका गोस्वमी)
मनाली दौरे पर आए आईपीएच मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर ने वन परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर संग रोहतांग टनल का दौरा किया। दोनों मंत्रियों ने बीआरओ अधिकारियों संग मिलकर सुरंग के साउथ और नार्थ पोर्टल का दौरा किया। मंत्रियों ने बीआरओ अधिकारियों संग बातचीत की और चल रहे कार्य की समीक्षा की। बीआरओ अधिकारियों ने स्ट्रॉबेग एफकॉन और स्मेक कम्पनी द्वारा चल रहे कार्य बारे अवगत करवाया।  अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों टनल का फनिशिंग कार्य चल रहा है जो सर्दी भर चलता रहेगा।बीआरओ अधिकारी रोहतांग सुरंग को 2019 के अंत मे तैयार करने की पहले भी बात कर चुके है लेकिन केंद्र सरकार का प्रयास इस सुरंग का शुभारंभ लोकसभा चुनाव से पहले करने का है। दोनों मंत्रियों ने ब्यास नदी के तटीयकरण बारे भी विभाग के अधिकारियों संग विस्तृत चर्चा की। मंत्री गोविन्द ठाकुर सोमवार को मनाली दौरे पर आए थे जबकि मंत्री महिंद्र ठाकुर कल ही मनाली पहुंचे। मंगलवार शाम को भी दोनों मंत्रियों ने विभागों के अधिकारियों संग मनाली के विकास को लेकर चर्चा की।
      वन, परिवहन एवम खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि आज उन्होंने मंत्री महिंद्र ठाकुर संग मिलकर रोहतांग सुरंग का दौरा किया। ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों संग मिलकर सुरंग के कार्य का जायजा लिया और विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा की बीआरओ अधिकारियों में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग सुरंग को 2019 तक तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ब्यास नदी के तटीयकरण को लेकर भी गम्भीर है। करोड़ो की इस योजना को शीघ्र धरातल पर उतारा जा रहा है। ठाकुर ने कहा कि बरसात के दिनों में ब्यास किनारे रहने वाले लोगो को भारी नुकसन पहुंच रहा है लेकिन ब्यास का तटीयकरण हो जाने से ब्यास किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित हो जाएंगे।

News Archives

Latest News