बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे डीएवी स्कूल के उज्ज्वल ने मारी बाजी

Kullu Sports

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
डीएवी स्कूल मनाली के छात्र उज्ज्वल ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर मनाली और प्रदेश का नाम रोशन किया है। डीएवी नेशनल स्पोर्ट- 2018 का आयोजन रांची ,झारखंड मे 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक आयोजित किया गया । जिसमे देश भर के विभिन्न राज्यों के हज़ारो प्रतियोगितायों ने भाग लिया । हिमाचल प्रदेश से बॉलीवाल और बॉक्सिंग के नेतृत्व डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के छात्रों ने किया । जिसमे उज्ज्वल ने राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे कांस्य पदक हासिल किया । प्रधानाचार्य सुरजीत राणा ने विजयी प्रतिभागी उज्ज्वल ,प्रशिक्षण मानक और शिक्षकों को सराहनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रवंधन ने उज्ववल का स्वगत किया और भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानचार्य सुरजीत ने कहा कि स्कूल प्रवंधन छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने को प्रेरित कर रहा है।

News Archives

Latest News