लोस चुनाव लडऩे पर शांडिल ने दिया यह बड़ा ब्यान

Politics Solan

DNN सोलन
लोकसभा चुनाव लडऩे को लेकर सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान शांडिल ने कहा कि वे एक सिपाही है और हमेशा अपने उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन करते आए है। ऐसे में यदि हाईकमान उन्हें लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए कहेगी, तो वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 जनवरी को सोलन में रुके हुए विकास कार्यों को लेकर किए गए चक्का जाम के एलान पर भी शांडिल ने बड़ा ब्यान दे डाला है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें चक्का जाम को लेकर कोई जानकारी नहीं है और वे इसमें तभी शामिल होंंगे यदि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में कोई निर्देश मिलेंगे। शांडिल के इस ब्यान के बाद यह भी साफ हो गया है कि कांग्रेस संगठन व विधायक के बीच तालमेल की कमी है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनावों में कांगे्रस की राह आसान नहीं है।

News Archives

Latest News