DNN सोलन (श्वेता)
क्रिसमस व नववर्ष के दौरान यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा न हो और वाहनों के कारण यातायात जाम न लगे इसको लेकर सोलन पुलिस ने शुक्रवार को रणनीति तैयार की। इसके अलावा बैठक में इस बात पर भी चर्चा की कि पयर्टकों की आड़ में यहां पर कोई शरारतीत्तव माहौल खराब न करें। इसके लिए विशेष नाके भी हाईवे पर लगाए जाएं। ताकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके। एस.पी मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में हुई क्राइम बैठक में यह तय किया गया कि 20 दिसंबर के बाद परवाणू में विशेष नाके लगाकर हिमाचल में प्रवेश करने वाले हर वाहनों को चैक किया जाएगा।















